Shatrughan Sinha and JP Nadda Lunch politics: तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर सांसद सौगत रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लंच करने का फोटो वायरल हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा और जेपी नड्डा के बीच ‘लंच पॉलिटिक्स’ का फोटो वायरल होने के बाद बंगाल और केंद्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जबकि पूरे मामले में TMC सांसद सौगत रॉय की भी सफाई आई है।

दरअसल तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर सांसद सौगत रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का संसद की कैंटीन में बीजेपी नेता जेपी नड्डा के साथ लंच करते देखे गए। इस दौरान तीनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ममता बनर्जी के दो भरोसेमंद लोगों के साथ देखे जाने से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को संसद भवन के एनेक्स में एक बैठक हुई। इसमें बंगाल के सभी सांसदों ने भाग लिया। तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, काकोली घोष दस्तीदार, जून मालिया और कई अन्य सांसद वहां मौजूद थे। शत्रुघ्न सिन्हा और सौगत रॉय भी संभवतः बैठक में उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा ने नड्डा से काफी देर तक बातचीत की। सौगत रॉय भी उन्हीं के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इनके बीच काफी बातचीत हुई. हालांकि उन्होंने क्या चर्चा की, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बाद में एक अन्य तस्वीर में जेपी नड्डा मेज पर बैठकर खाते-पीते नजर आ रहे हैं, जबकि सौगत रॉय मेज पर हाथ रखकर खड़े हैं।

सौगत रॉय ने बातचीत ने इनकार किया

इधर सौगत रॉय ने जेपी नड्डा के साथ लंच की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वे जेपी नड्डा के साथ कभी कैंटीन में नहीं बैठे हैं। बीजेपी के लोग एक साथ बैठे थे, मेरे साथ पासिंग बात हुई है। यानी कि सौगत रॉय ने वहां से निकलते हुए बीजेपी नेताओं से बात की।

तीन हिस्सों में बंट गई है टीएमसी

बता दें कि 26वें विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद तृणमूल तीन हिस्सों में बंट गई है। कुणाल घोष, डोला सेन, डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा कालीघाट TMC में हैं। मता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ। रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व में जीतने और हारने वाले विधायकों के एक बड़े वर्ग ने दावा किया है कि वे ‘असली’ तृणमूल हैं। बहुमत होने के कारण वे तृणमूल कांग्रेस के फंड और लोगो की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, काकली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल के लोकसभा सांसदों में से 20 ने नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होकर एनडीए में फिर से अपना समर्थन जताया है। इसके अलावा, राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले सुखेन्दु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m