Sonam Wangchuk On Modi government Over Anti-Paper Leak Bill: मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली से लद्दाख के लिए निकल चुके हैं। अभी एक-दो दिन तक श्रीनगर में ठहरेंगे। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार (Modi government) के कामों की तारीफ की। साथ ही सोनम वांगचुक ने एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास होने के बाद उसपर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
सोनम वांगचुक ने गुरुवार (30 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कार से सफर करते नजर आ रहे हैं। सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर कर भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तारीफ की है। साथ ही कहा कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार को लेकर संसद में मोदी सरकार बिल लेकर आई।
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- जैसा मैंने पहले बताया था कि हम परसो लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जो चली है, उसमें मैंने पहली बार यात्रा की। उन्होंने आगे कहा कि मैं चिनाब पर बने ब्रिज को देखना चाहता था। ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा। मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। कश्मीर में एक दिन रूकने के बाद हम लद्दाख की ओर जा रहे हैं।
मोदी सरकार से की खास अपील
सोनम वांगचुक ने आगे कहा किमैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार को लेकर संसद में मोदी सरकार बिल लेकर आई। सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुधार सिर्फ परीक्षाओं में ही न हो बल्कि हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर सुधार होने चाहिए। इसके अलावा सरकार से अपील करना चाहूंगा कि वो जो समझौते हुए थे (पहले मेरे साथ लिखित में और फिर सीजेपी नेताओं के साथ) कि प्रदर्शन में जो छात्र थे उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। छात्रों पर कोई एफआईआर नहीं होगी सरकार उस पर कायम रहे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


