Supreme Court Hearing on Pellet Gun: दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कथित पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ग पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस विशेष स्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल कर सकती है। पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ी गाइडलाइन पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद, प्रशांत कुमार सिंह और शेख इरशाद मंसूरी ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें दावा किया गया था कि 20 जुलाई के संसद मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने छात्रों पर पैलेट गन चलाई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (30 जुलाई) को पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगाय़ कोर्ट ने संकेत दिया है कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लग सकती हालांकि वो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पर विचार करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि वहां रबर नहीं मेटल पैलेट का इस्तेमाल हुआ। मेटल पैलेट का इस तरह इस्तेमाल रुकना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम विचार से मना नहीं कर रहे लेकिन उचित याचिका दाखिल की जानी चाहिए। इसके अलावा चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम प्रोटोकॉल भी बनाने वाले हैं। वकील ने बताया कि 2 घायल लोगों ने याचिका लगाई है। इस पर देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सुरक्षा नियमावली परिस्थिति के हिसाब से पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं। आपको इस नियम को चुनौती देनी होगी.।आपकी याचिका में इसके बिना रोक की मांग की गई है।
सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
याचिकाकर्ता की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि हमें विश्वास है कि सरकार युवा छात्रों पर पैलेट नहीं चलवाना चाहेगी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वहां उपद्रवी भी घुस गए थे। सभी परिस्थितियों को देखना होगा। इसके जवाब में वकील ने कहा कि पुलिस को दिया गया आदेश रिकॉर्ड पर आना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
विपक्ष ने भी लगाया है आरोप
बता दें कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ बर्बरता की गई, उन पर पैलेट गन चलाई गई। जिन लोगों ने पैलेट गन चलाई, वे गृह मंत्री अमित शाह के अधीन काम करते हैं। विपक्ष के नेता के तौर पर जनहित के मुद्दों को उठाना मेरा अधिकार है। मेरे लिए आज सबसे अहम मुद्दा छात्रों के साथ होने वाली बर्बरता है। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का आदेश दिया जाए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


