28 Crore Cash And 15 kg Gold Seized From Bus Driver in Bengal: 15 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज रहने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता किस कदर भ्रष्टाचार में डूब चुके थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश और 15kg सोना मिला है। मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीरभूम (Birbhum) जिले का है। पुलिस ने बुधवार रात पूर्व बस ड्राइवर के घर छापा मारा तो जांच टीम की आंखें चौंधिया गई। बस ड्राइवर के घर से 8 करोड़ कैश और 15kg सोना बरामद किया गया। सोने की कीमत करीब ₹21 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की निकली। नोटों का ढेर इतना था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।
पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह पहले बस ड्राइवर था। बाद में वह स्टोन कारोबार से जुड़ गया। वह पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का रिश्तेदार है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब ₹100 करोड़ की आलीशान शादी कराई थी। तुलु मंडल पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी है।
दरअसल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मिनार मंडल के घर पर छापेमारी शुरू की। शुरुआत में करीब ₹5.5 करोड़ कैश मिला, लेकिन नोटों की गिनती पूरी होने तक रकम ₹28 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान 15 किलो सोना भी बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹21 करोड़ बताई जा रही है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की हो गई। इतनी बड़ी मात्रा में नोट मिलने के कारण उन्हें गिनने में कई घंटे लगे और इस दौरान 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बरामद नकदी और सोना तुलु मंडल और उसके अवैध सिंडिकेट का है। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसका असली स्रोत क्या है। सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी रात छापेमारी और गिनती का काम चलता रहा।
तुलु मंडल पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी
मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बाद में उसने पत्थर के कारोबार में कदम रखा। पुलिस के मुताबिक, वह पत्थर कारोबारी तुलु मंडल का रिश्तेदार है। वह उसके स्टोन क्वारी और क्रशिंग यूनिट्स से भी जुड़ा हुआ था। तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत इसी महीने TMC के अंदर ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे।
बंगाल सीएम ने पुलिस टीम की तारीफ करते हुए कही ये बात
वहीं, बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ़ के काबिल है। सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद, बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाज़ार PS के तहत गैर-कानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड मारी। ऑपरेशन में गैर-कानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है: अब तक कैश बरामद: ₹5.5 करोड़, गिनती अभी भी जारी है। सोना बरामद: 15 kg
CM बोले- जनता की संपत्ति लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
पश्चिम बंगाल सीएम ने आगे लिखा- मैं इस ऑपरेशन में शामिल @WBPolice DGP, SP @Birbhum Police और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस के स्टाफ की उनकी तेज़, प्रोफेशनल और पक्की कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ़ करता हूँ। पश्चिम बंगाल सरकार का करप्ट लोगों के खिलाफ चल रहा अभियान ‘करप्शन के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ को अपना गाइडिंग प्रिंसिपल मानकर जारी रहेगा। यह बिल्कुल साफ है: किसी भी ऐसे व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जिसका अतीत खराब रहा हो, जिसने पब्लिक रिसोर्स का गलत इस्तेमाल करके और उस समय की रूलिंग पॉलिटिकल पार्टी के साथ साठगांठ करके दौलत जमा की हो। पब्लिक का पैसा लोगों का है, और जो लोग इसे लूटते हैं, उन्हें कानून की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा। सतर्कता और बिना किसी समझौते के कार्रवाई जारी रहेगी। माफिया सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी।
₹100 करोड़ की शादी फिर चर्चा में
इस कार्रवाई के बाद 2024 में तुलु मंडल की बेटी की आलीशान शादी फिर चर्चा में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस शादी पर करीब ₹100 करोड़ खर्च किए गए थे।शादी में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान और जरीन खान भी शामिल हुए थे। इसके अलावा अंकुश हाजरा और दर्शना बनिक समेत कई कलाकार समारोह में पहुंचे थे। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि तुलु मंडल और उससे जुड़े लोगों की आय के स्रोत क्या थे।
TMC बनाम TMC की सियासत शुरू
इतनी बड़ी बरामदगी के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोपी से संबंध होने के आरोप लगा रहे हैं। TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा कि जिन लोगों के घर से पैसा मिला है, वे कुछ ऐसे नेताओं के करीबी बताए जा रहे हैं जो खुद को “अच्छी TMC” बताते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो उन नेताओं से भी पूछताछ की जानी चाहिए। वहीं, ऋतब्रत गुट के समर्थक और TMC विधायक प्रसून बनर्जी ने कहा कि इतनी बड़ी बरामदगी के लिए पुलिस की सराहना होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि यह पैसा किसका है और इसमें कौन-कौन शामिल है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


