Indian Air Force Pilot Abhinandan Vardhman: भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ दी है। अभिनंदन वर्धमान रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अब गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 में पायलट के तौर पर काम करेंगे।

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है।

फिलहाल फ्लाई91 के प्रवक्ता ने इस बारे में कोई ऑफिशियल नहीं की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्राइवेट जानकारी व्यक्तिगत मामला है। एयरलाइन में उनकी भूमिका के बारे में और ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। फ्लाई91 ने मार्च 2024 में उड़ानें शुरू की थीं। फिलहाल, उसके पास 6 एटीआर 72-600 विमान हैं. इसके मुख्य केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं।

बता दें कि वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान  2019 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद चर्चा में आए थे। अभिनंदन ने 27 फरवरी 2019 को अपने मिग-21 फाइटर जेट से एडवांस पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 को मार गिराया था। इसके बाद वे सुर्खियों में आए थे। युद्ध के दौरान उनका MiG-21 भी पाकिस्तानी मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था। इस बहादुरी के लिए साल 2021 में उन्हें वीर चक्र दिया गया था। ये युद्ध के समय दिया जाने वाला भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

पुलवामा हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन

दरअसल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान LoC की ओर बढ़ा। अभिनंदन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर MiG-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। पाकिस्तानी विमानों का पता चलने के करीब पांच मिनट बाद अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया। उस समय वे विंग कमांडर थे।

अभिनंदन दूसरी पीढ़ी के फाइटर जेट मिग-21 से दुश्मन को भगाने के लिए उड़ाने भरी। अभिनंदन ने पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 (अमेरिका में बनी) पीछा किया। उन्होंने एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया और इसके कुछ ही सेकंड बाद उनके अपने MiG-21 बाइसन विमान पर मिसाइल से हमला हुआ। इसके कारण उन्हें विमान से बाहर निकलना (इजेक्ट करना) पड़ा। वह पैराशूट से पाकिस्तान के इलाके में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। हालांकि, 1 मार्च 2019 को अभिनंदन पाकिस्तान से सुरक्षित भारत लौट आए थे।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m