Abhishek Banerjee PA Sumit Roy Arrested: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने मिला है। सीआई़डी (CID) ने अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को गिरफ्तार किया है। सालबोनी भूमि घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए CID ने साउथ कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय पर सालबोनी, पश्चिम मेदिनीपुर में जबरन जमीन कब्जाने का आरोप है। रॉय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया था। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया था। हालांकि शीर्ष न्यायालय से उन्हें निराशा हाथ लगी।

इससे पहले अदालत ने मामले में नरमी दिखाते हुए रॉय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि रॉय जांच में सहयोग करें और पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हों। इस आदेश के बाद माना जा रहा था कि मामला फिलहाल ठंडा पड़ गया है। हालांकि अब शीर्ष न्यायालय के ताजा फैसले ने पूरी स्थिति बदल दी है। कोर्ट का फैसला आते ही कुछ ही देर में सीआईडी की टीम हरकत में आ गई और सीधे अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता वाले घर पहुंच गई। इसके बाद सीआईडी सुमित रॉय को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

सुमित रॉय के विभिन्न बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये जमा होने की बात

जांच एजेंसी का आरोप है कि पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी क्षेत्र में सरकारी जमीन को कथित रूप से निजी संपत्ति बताकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेचा गया और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में भारी रकम का इस्तेमाल हुआ है। मामले की जांच के दौरान रॉय के बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है। सुमित रॉय के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने की जानकारी मिली है। सरकार के अनुसार एक लेनदेन में करीब 71 लाख रुपये जमा किए गए थे। जबकि विभिन्न खातों में कुल जमा राशि लगभग 15 करोड़ रुपये बताई गई।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m