Bangladesh Army ‘Chinese Tank’ Explodes During Exercise: चीनी सामानों को लेकर अक्सर एक मुहावरा कहा जाता है कि- चले तो चांद तक वरना रात तक। अब ‘चाइना माल’ के साइड इफेक्ट्स का मामला बांग्लादेश से आया है। बांग्लादेश सेना का ‘चीनी टैंक’ अभ्यास के दौरान फट गया। हादसे में 2 सैनिकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) के मुताबिक, सैनिक टैंक से फायरिंग कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया जा रहा है। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है।

हादसे का शिकार हुआ टैंक चीन में बना टाइप-59 है। टाइप-59 चीन में बना एक पुराना मुख्य युद्धक टैंक है। इसे चीन का पहला ऐसा टैंक भी माना जाता है, जिसे बड़ी संख्या में बनाया गया था। चीन के अलावा पाकिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया जैसे कई देशों की सेनाओं ने इसका इस्तेमाल किया है। इनमें बांग्लादेश भी शामिल है। बांग्लादेश ने भी अपने पुराने T-59 टैंकों को अपग्रेड किया है। द डेली स्टार ने 2015 में रिपोर्ट किया था कि बांग्लादेश अपनी सेना के करीब 174 T-59 टैंकों को अपग्रेड करने की योजना पर काम कर रहा था।

वीडियो में क्या दिख रहा

बांग्लादेश सेना के ‘चीनी टैंक’ अभ्यास के दौरान फटने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि टैंप पर बांग्लादेश सेना के दो जवान चढ़े हुए हैं। वो दोनों अभ्यास कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक से जोरदार ब्लास्ट के साथ टैंक फट पड़ता है। टैंक के फटते ही उसमें सवार दोनों सैनिकों के परखच्चे उड़ जाते हैं। सैनिकों के शरीर के लोथड़े हवा में कई फीट ऊपर उड़ जाता है। इसके कुछ देर बाद अन्य जवान आते हैं। दोनों जवानों का रेस्क्यू करते हैं लेकिन दोनों की पहले ही मौत हो चुकी होती है।

टाइप-59 टैंक के फीचर्स

  • मूल टाइप-59 टैंक में 100 मिलीमीटर की मुख्य तोप लगी थी।
  • इसके साथ 7.62 मिलीमीटर की एक मशीन गन और 12.7 मिलीमीटर की एंटी-एयरक्राफ्ट मशीन गन भी होती है।
  • इसे चलाने और ऑपरेट करने के लिए 4 सैनिकों की जरूरत होती है।
  • टैंक का वजन करीब 36 टन है और यह सड़क पर अधिकतम करीब 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकता है।
  • इसमें करीब 520 हॉर्सपावर का डीजल इंजन लगा है। अतिरिक्त ईंधन टैंक के साथ यह करीब 600 किमी तक चल सकता है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m