BJP organisation Major reshuffle: वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी चुनावी मोड में आ गई है। इसी के तहत बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी ने अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) की नई टीम के ऐलान के बाद अब अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi ) को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। सतीश पूनिया (Satish Poonia) को ST मोर्चा और संजय भाटिया को SC मोर्चा की कमान सौंपी गई है। जबकि डी. पुरंदेश्वरी (D Purandeswari) को महिला मोर्चा का दायित्व सौंपा गया है।
किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या को दी गई है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल और गजेंद्र पटेल को माइनॉरिटी मोर्चा का कमान सौंपा गया है।
एससी मोर्चा के प्रभारी बनाए गए संजय भाटिया हरियाणा से भाजपा के एक प्रमुख नेता हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं. भाजपा संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। किसान मोर्चा के प्रभारी बनाए गए लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। एमपी में उनकी गिनती भाजपा के एक बेहद वरिष्ठ, अनुभवी और प्रमुख दलित नेता के रूप में रही है। वहीं ओबीसी मोर्चा की प्रभारी बनाए गए बैजयंत पांडा ओड़िशा में भाजपा की बड़े नेता हैं। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता हैं।
- हरीश द्विवेदी — युवा मोर्चा इंचार्ज
- डी. पुरंदेश्वरी — महिला मोर्चा
- संजय भाटिया — SC मोर्चा
- बैजयंत पांडा — OBC मोर्चा
- लाल सिंह आर्य — किसान मोर्चा
- सतीश पूनिया — ST मोर्चा
- गजेंद्र पटेल — माइनॉरिटी मोर्चा
प्रमुख मोर्चों की कमान भी तय
पार्टी ने इससे पहले प्रमुख संगठनात्मक मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया था। युवा मोर्चा की कमान गुजरात से आने वाले लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी को दी गई है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ नेता रूप कुमारी चौधरी को सौंपी गई है। किसान मोर्चा की कमान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और किसान मोर्चे से जुड़े रहे बंसीलाल गुर्जर को दी गई है। OBC मोर्चा की जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को मिली है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम, ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली बनाए गए हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



