प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी ने उनके राष्ट्रसेवा, शिक्षा, औद्योगिक विकास और अखंड भारत के संकल्प को प्रेरणादायी बताया है. 125वीं जयंती पर उन्हें राष्ट्रवाद, त्याग और जनसेवा का प्रतीक बताया. पीएम मोदी ने एक लेख के माध्यम से कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
पीएम मोदी ने उनके जीवन, शिक्षा सुधारों, औद्योगिक योगदान और भारत की एकता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया. कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
आज, 6 जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही विशेष है. आज पूरा भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना था.
पीएम मोदी ने लेख में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है.

पीएम ने आगे बताया कि डॉ. मुखर्जी प्रसिद्ध शिक्षाविद सर आशुतोष मुखर्जी के बेटे होने के बावजूद उन्होंने सुख-सुविधा छोड़कर जन सेना का जीवन चुना.
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए मुखर्जी के संदेश को याद किया ‘आप जो भी काम हाथ में लें उसे गंभीरता से, पूरी लगन से करें.
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मैं उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

