US-ईरान के बीच भले ही शांति समझौता हो जाने के बाद अभी वर्तमान स्थिति तनावपूर्ण नहीं दिख रही है. लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से भी अधिक समय से जंग के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद के बारे में तो सोचा तक नहीं जा सकता है. NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल और ड्रोन से रातभर हमला किया. रातभर हुए हमले में कई लोगों के मारे जाने के साथ ही बड़ी संख्या में घायल होने की खबर है.

रूस ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिससे शहर में धमाके हुए और आग लग गई.

रूस ने सोमवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से जोरदार हमला किया. एक हफ्ते से भी कम समय में यूक्रेनी राजधानी पर यह दूसरा खतरनाक हमला है जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. शहर भर में धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं. आम नागरिक मेट्रो स्टेशनों में शरण लेते रहे.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सोमवार सुबह तक जारी इस हमले में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. हमले के बाद कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि बचाव दल रात भर हुई बमबारी से क्षतिग्रस्त इमारतों से निवासियों को बाहर निकाल रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि रूस ने सोमवार की रात राजधानी कीव को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. हमले में कीव में 7 लोगों की और राजधानी के उत्तर-पश्चिम में बुचा जिले में एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, इस हमले में कम से कम 34 लोग घायल हुए.

जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन की एयर फोर्स ने कहा कि हमले में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और क्रूज मिसाइल शामिल थे. हमले के दौरान सुबह-सुबह सेंट्रल कीव में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. धमाकों से कुछ देर पहले ही राजधानी में एयर रेड सायरन चालू कर दिए गए थे.

स्रोतों से पता चला है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को इंटेलिजेंस से पता चल गया था कि रूस एक बड़ा हमला करनेवाला है, इसलिए जेलेंस्की ने रविवार को ही आगाह कर दिया था, जिसके बाद सोमवार की सुबह यह हमला किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m