मणिपुर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में फिर महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही. 1.58 लाख नाम हटाए गए. राज्य में अभी 19.34 लाख मतदाताओं की मसौदा (ड्राफ्ट) मतदाता सूची तैयार की गई है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे 5 जुलाई से 4 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. अंतिम सूची 6 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी.
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सूची में डुप्लीकेट नाम और मृत मतदाताओं जैसी विसंगतियां पाई गई हैं, जिन्हें हटाया जाएगा.
मणिपुर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक बार फिर पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है. यह लिस्ट रविवार को SIR प्रक्रिया पूरा होने के बाद जारी की गई थी. मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार SIR प्रक्रिया के दौरान एक-एक घर पर जाकर गिनती करने के बाद जारी की गई है.
मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि SIR के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 19,34,399 मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 28 जून तक राज्य के 20,93,076 मतदाताओं में से 19,34,399 यानी 92.42% लोगों ने अपने गणना फॉर्म जमा किए.
राज्य में 19,34,399 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाता 9,40,466 और महिला मतदाता, 9,93,660 और तृतीय लिंग के मतदाता महज 294 हैं. 7,394 मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा जगहों पर पाए गए और 43,000 मतदाता मृत. 1,08,283 मतदाता ऐसे है जिनकी जानकारी ठोस तरीके से नहीं मिल पाई है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि जिन लोगों का नाम मैप नहीं हो पाया, उन्हें 2005 के इलेक्टोरल रोल से अपना लिंक साबित करने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट जमा करने का मौका मिलेगा.
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई से 4 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी. जांच प्रक्रिया 2 सितंबर तक पूरी होगी और 6 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

