पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज एक बार फिर से तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने बरुईपुर जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके घर के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है. TMC ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी का दावा है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. एक 12 साल की लड़की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. जिसके बाद से सियासी सरगर्मी शुरू हो गयी.

TMC ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती और रूट मार्च को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. TMC ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही एजेंडा है और वो है विपक्ष का गला घोंटना. विपक्ष की आवाज को दबानो, उनकी कहीं आने जाने पर रोक लगाना.

बरुईपुर में 12 साल की नाबालिग किशोरी के साथ रेप और हत्या की वारदात को लेकर ममता बनर्जी ने 6 जुलाई को बरुईपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का ऐलान किया है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. उनके बारुईपुर दौरे से पहले वहां केंद्रीय बल तैनात किए गए.

ममता बनर्जी ने कहा है कि नाबालिग किशोरी के पीड़ित परिवार से मिलने बरुईपुर जाना चाहती थी, इसलिए मुझे हाउस अरेस्ट किया गया. 

TMC के ऑफिशियल एक्स हैंडल से कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के नाबालिग किशोरी के पीड़ित परिवार से मिलने बरुईपुर जाने का ऐलान करते ही उन्हें घर के बाहर निकलने से रोकने के लिए उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बैरिकेडिंग कर दी गई. 

TMC की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने BJP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बंगाल और कोलकाता में भाजपा के शासन में क्या क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा हुआ नहीं है. हर कोई जानता है कि बरुईपुर में क्या हुआ.

वहीं, BJP ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह सामान्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीएमसी की विवाद खड़ा करने की कोशिश है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m