पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले ने पाकिस्तान की राजनीति में भी हलचल मचा दी है. इस हाई-प्रोफाइल केस में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि पीड़ित महिलाएं कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपने देश लौट गई हैं.

दोनों महिलाओं के साथ 29 जून 2026 को लाहौर में कथित तौर पर अपहरण कर गैंगरेप किया गया. पुलिस ने उनकी सहमति से मेडिकल जांच कराई और बयान भी दर्ज किए.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार पर लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप का आरोप है. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार को दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण और गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पीड़ित महिलाओं में से एक एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराते हुए कही की जैसे ही वे और उनकी सहेली स्टीफनी एड्रियाना पाकिस्तान पहुंचीं, एक घर में हथियारबंद लोग घुस आए. हम दोनों को बंधक बनाकर उस कंप्यूटर और डिजिटल वॉलेट को ढूंढ रहे थे जिसमें लाखों-करोड़ों की क्रिप्टोकरेंसी रखी हुई थी.

एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ने आगे अदालत को बताया कि जबरन ऊपर के एक कमरे में ले जाकर दो दरिंदों ने उनके साथ गैंगरेप किया. उन्होंने आगे बताया कि एक हमलावर ने एस्ट्रिड के सिर पर जोर से वार किया. वहीं दूसरे ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का पासवर्ड दे दो, नहीं तो जिंदा नहीं बच पाओगी.

रजा डार ने  दूसरी पीड़िता स्टीफनी की मां से मोटी रकम ऐंठने के बाद उसने उनके पासपोर्ट लौटाए और खुद गाड़ी चलाकर उन्हें एयरपोर्ट ले जाने लगा. इसी बीच गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, और किसी तरह बचकर दोनों पीड़िता पुलिस तक पहुंचकर अपनी जान बचाई.

पीड़ित महिलाओं में एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है. दोनों महिलाएं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने-अपने दूतावासों की मदद से यूरोप लौट गई हैं.

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. पाकिस्तान के सीनेटर फैसल वावडा ने इशाक डार के पोते की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग की है. वहीं, सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m