ईरान में खामेनेई के आखिरी विदाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रूस के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक बड़ा बयान दिया. ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए किसी परमाणु हथियार से कम नहीं है. रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की गारंटी देने वाला तंत्र अमेरिका-ईरान वार्ता में एक “अड़चन” बना हुआ है.

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा से जुड़े कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेंगे. इसके बाद उन्हें मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. पूरे दुनिया की नजर अभी इसपर है.

रूस के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक बड़ा बयान दिया. वह ईरान में खामेनेई के आखिरी विदाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है. दिमित्री मेदवेदेव ने शनिवार को खामेनेई के जनाजे में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो में टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए किसी परमाणु हथियार जितना रणनीतिक महत्व रखता है.

उनके बयान के कुछ अनुवादों में जो उन्होंने सोशल मीडिया पर दिए उनमें आर्मेनियन स्ट्रेट’ और बाद में ‘मालदीव स्ट्रेट’ जैसे शब्द सुनने को मिले जो ईरान और ओमान के बीच स्थित है. इसका एक मतलब बिल्कुलसाफ़ है कि उनका इशारा होर्मुज स्ट्रेट की ओर ही था.

उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने स्पष्ट कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट एक ऐसा ईरान के लिए परमाणु हथियार है जो किसी भी मायने में असली परमाणु हथियार से कम नहीं है. दिमित्री मेदवेदेव ने आगे कहा कि युद्ध की स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए बेहद प्रभावी रणनीतिक हथियार साबित हो सकता है. उन्होंने ने कहा कि हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते पर नियंत्रण दिखाकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m