अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले की गई है. करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की और यूक्रेन युद्ध के समाधान में मदद की पेशकश की. अमेरिका की 250वें सालगिराह के मौके पर हुई इस बातचीत में ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए मदद की बात की है. क्रेमलिन ने बातचीत को सकारात्मक बताया, जबकि यूक्रेन ने भी अमेरिकी पहल का स्वागत किया.
बातचीत के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ की बधाई भी दी. ट्रंप ने इस दौरान यूक्रेन युद्ध का समाधान खोजने में मदद की पेशकश की.
यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत की और यूक्रेन युद्ध के समाधान में मदद की पेशकश की. ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका इस संकट का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए तैयार है. वो लड़ाई रोकने के लिए काम कर रहा है.
बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को सीधा जवाब दे दिया है कि वह कूटनीतिक समाधान तो चाहता है, लेकिन अपनी शर्तों पर. पुतिन ने बातचीत में बताया कि रूसी सेना लगातार आगे बढ़ते हुए यूक्रेन के नए इलाकों पर कब्जा कर रही है, रूस ने यूक्रेन के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कोंस्टेंटिनिव्का शहर पर कब्जे की बात कही गई थी. रणनीतिक रूप से ये शहर काफी अहम माना जाता है.
क्रेमलिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव ने रविवार को यह जानकारी दी. उशाकोव ने ट्रंप और पुतिन की इस बातचीत को काफी रचनात्मक बताया. उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने ट्रम्प को बातचीत में कहा कि यूक्रेन के साथ किसी भी समझौते में डोनबास क्षेत्र पर उसका पूर्ण नियंत्रण शामिल होना चाहिए और यूक्रेन इस मांग को मानने से इनकार करता रहा है.
ट्रंप ने पुतिन को बताया कि उनके दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस डील के लिए काम जारी रखेंगे. वे दोबारा मॉस्को का दौरा भी कर सकते हैं.
क्रेमलिन ने यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को लंबा खींचने और उसे और अधिक बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. क्रेमलिन ने आगे कहा कि जिसका उदाहरण है रूस के तेल प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों पर यूक्रेन द्वारा किए जा रहे हमलों की वजह से रूस के कई इलाकों में ईंधन संकट पैदा होना.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

