डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें, तो एक हमले में ईरान की बाकी बची लीडरशिप को खत्म कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे. अब ईरान ने ट्रंप की उस धमकी पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिनका कोई अपना इतिहास ही नहीं रहा हो, वह क्या किसी संस्कृति और सभ्यता का महत्व जानेगा.
इतना ही नहीं ट्रंप खामेनेई के सामने लोगों के रोने पर तंज कसते हुए कहा कि ‘शायद यह फर्जी आंसू हैं, मुझे लगा था कि लोग अली खामेनेई से नफरत करते हैं.
डोनाल्ड ट्रम्प के वन शॉट बयान पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास न सभ्यता है, न इतिहास. ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है. 4 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 9 जुलाई को होगा.
ईरान ने ट्रंप की एक शॉट वाली टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बयान बताते हुए आगे कहा कि ट्रंप इस बात को समझ लें की लोगों को मारा जा सकता है लेकिन आदर्शों को खत्म नहीं किया जा सकता है.
वहीं, आर्मेनिया में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका कभी भी खामेनेई की मौत के बाद शोक को नहीं समझ सकता है क्योंकि उसने अपना 4 जुलाई को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. पोस्ट में आगे बोला गया कि आपने किसी आदमी को नहीं मारा है, बल्कि इत्र की एक ऐसी शीशी तोड़ी जिसकी खुशबू हर जगह फैल गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

