बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. एक 12 साल की लड़की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. कथित दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी की पीट-पीटकर हत्या (Mob Lynching) कर दी. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की है.
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ की पिटाई से एक युवक की भी मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक 12 साल की लड़की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. नाबालिग लड़की का शव रविवार सुबह तालाब से मिलने के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्थानीय लोगों के एक वर्ग का दावा था कि उसे मामले के संदिग्धों के साथ देखा गया था.
घटना बारुईपुर थाना क्षेत्र के धपधपी-2 पंचायत के सूर्यपुर हाट की है. किशोरी शनिवार शाम घर से खाने का सामान खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया.
परिजनों का आरोप है कि 4 लोग जबरदस्ती उसे उठा कर ले गए थे. आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी इंद्रजीत तांती को पीट-पीटकर मार डाला.
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क और सूर्यपुर स्टेशन पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस प्रशासन स्थिति संभालने पहुंचा, तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया. उग्र भीड़ ने पत्रकारों को भी बुरी तरह पीटा.
वहीं, CM शुभेंदु अधिकारी ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मंगलवार को पीड़ित परिवार को भवानी भवन बुलाया है.
फिलहाल पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस जवाब दिया जा सकता है. इस बीच, बाकी आरोपियों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

