झारखंड के ग्रामीण इलाकों में मानसून के आ जाने के बाद सांपों का खतरा बेहद बढ़ गया है. कारण सांपों के बिलों में पानी आ जाने के कारण रिहायशी इलाकों के घरों में अपना ठिकाना बनाने के लिए घुस रहे हैं. इसी वजह से सर्पदंश की घटनाएं भी ज्यादा बढ़ती जा रही है. ऐसा ही एक मामला आया है रामगढ़ जिले के पतरातू थाना स्थित पालू गांव का. शादी समारोह में जमीन पर सोई हुई दो महिलाओं को सांप ने काट लिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं. दोनों के लिए वैवाहिक समारोह के दौरान जहरीला सांप काल बनकर पहुंचा.
घटना शुक्रवार की रात पतरातू थाना क्षेत्र के पालू गांव की है. पालू गांव की मालती देवी (56), मंगरी देवी (52) और बड़कागांव थाना क्षेत्र की विष्णी देवी (75) तीनों एक साथ शराब का सेवन करने के बाद जमीन पर ही सो गयी. देर रात एक जहरीले सांप ने मालती देवी के पैर और विष्णी देवी के पैर और गाल पर सांप ने डंस लिया. दोनों की चीख सुनकर मंगरी देवी वहां से भाग कर अपनी जान बचाई.
सर्पदंश की शिकार महिलाओं को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के भरोसे रखा गया. इस दौरान दोनों महिलाओं के शरीर में जहर तेजी से फैल गया और उन दोनों को चिकित्सीय सहायता समय पर नहीं मिल पाई और मौत हो गयी.
सूचना मिलने पर पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जागरूकता की कमी के कारण अक्सर देखा जाता है कि सांप के काटने पर लोग मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय ओझा-गुणी और झाड़-फूंक के चक्कर में ऐसे गोल्डन समय को गवां देते है जिस समय में पीड़ित को इलाज मिले ती पूरी तरह ठीक हो जाए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

