हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत सेशन कोर्ट कम्पाउन्ड में सोमवार को एक व्यक्ति का लोडेड बंदूक लेकर पहुंचना अफरा-तफरी का कारण बन गया. पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. जानकारी के अनुसार भोरंज क्षेत्र का एक व्यक्ति रमन कुमार हथियार लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था.

कोर्ट परिसर की सुरक्षा में मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। हथियार का परिसर के अंदर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित सेशन कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति बंदूक लेकर कोर्ट परिसर में पहुंच गया. खुद पेशी के लिए आए इस आरोपी के पास बंदूक के साथ दो कारतूस भी मौजूद थे. कोर्ट जैसे संवेदनशील कम्पाउन्ड में बंदूक देखकर परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कि त्वरित एक्शन के कारण कोर्ट परिसर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी भोरंज क्षेत्र का रहनेवाला व्यक्ति रमन कुमार है। वह खुद घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले की पेशी के लिए कोर्ट में आया हुआ था और बंदूक लेकर बैठा हुआ था. इसी दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद उप पुलिस अधीक्षक की नजर उस पर पड़ी. पूछताछ के लिए जब अधिकारी उसके पास गए तो गहमागहमी होते होते माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी बीच आरोपी ने डीएसपी पर अपनी गन तान दी.

कोर्ट परिसर में स्थिति बिगड़ता देख डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया और उसके पास से सबसे पहले बंदूक को जब्त कर लिया. फिर आरोपी को सदर थाने की टीम को सौंप दिया गया।

यह सारी घटना सोमवार कि सुबह करीब 11 बजे की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भोरंज निवासी रमन कुमार का घरेलू हिंसा से जुड़े अपनी पत्नी के साथ किसी मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। वह इसी सिलसिले में कोर्ट आया हुआ था.

आरक्षी अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर के अनुसार एक आरोपी हथियार लेकर कोर्ट कम्पाउन्ड में आया था. अलग-अलग अपने मामलों को लेकर पुलिस के भी लोग वहां पर थे जिनकी नजर उस आरोपी पर पड़ते ही उसे समय पर पकड़ कर अपने हिरासत में ले लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m