बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के दौरान आरोपी और उसका सहयोगी पुलिसकर्मियों की ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में 2 युवकों को सागर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें हरियाणा ले जाया जा रहा था। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से मंदसौर के गरोठ में पेट्रोल डलवाने के लिए हरियाणा पुलिस रुकी थी। इसी दौरान मौका पाते ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गए।
आरोपी कुछ ही दूरी पर पुलिस की गाड़ी सड़क पर छोड़कर भाग गए। इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह मंदसौर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस की लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

