बीडी शर्मा, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर डॉक्टर की नौकरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिर एक आरोपी हीरा सिंह कौशल को भोपाल से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है।

21 मई महाकाल आरती: मस्तक पर त्रिशूल, त्रिनेत्र त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार,

फर्जी व कूटरचित एमबीबीएस डिग्री

दरअसल 16 मई 26 को दमोह कोतवाली थाने में फर्जी व कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक व पंजीयन दस्तावेज के आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के विरुद्ध 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। अपराध क्रमांक 479/26, धारा पास 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत हीरा सिंह कौशल पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 45 साल, निवासी कौहेफिजा भोपाल, म.नं. B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भोपाल को गिरफ्तार किया गया है।

MP Morning News: सीएम डॉ मोहन यादव आज लेंगे मैराथन बैठकें, भोपाल पहुंचीं स्वच्छता सर्वे टीमें, 

पूछताछ में होंगे और कई खुलासे

मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर सीएसपी एच आर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम ने सीहोर, राजगढ़ व भोपाल में तलाश कर आरोपी हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m