अमृतसर. गुजरात पुलिस ने पंजाब के जालंधर से एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के फोन से भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबंधित कई संदिग्ध वीडियो, खबरों के लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी यह धोखाधड़ी एक संदिग्ध ऐप के जरिए करता था। जालंधर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। चर्चा है कि आरोपी का पाकिस्तान की आईएसआई से संबंध था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
आरोपी को गुजरात की गांधीनगर पुलिस अपने साथ ले गई है। उसे जालंधर के भार्गव कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मुहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है और जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रहता था।
गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के फोन से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध फोन नंबर भी मिले हैं। हालांकि, जालंधर पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी साइबर अपराध में शामिल था और उसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें छापेमारी के लिए उनके साथ गई थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अली ने हाल ही में गांधीनगर में 25 मरले का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर वह डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके एक आलीशान घर बना रहा था। जब पुलिस ने उसके बैंक खाते की जांच की, तो एक महीने में 40 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। गांधीनगर पुलिस और गुजरात की ATS टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि यह लेन-देन कहां और कैसे हुआ।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

