हावड़ा के रंगदार और कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाया. आकाश सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने, रंगदारी गिरोह चलाने और हावड़ा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. हावड़ा के आपराधिक नेटवर्क में कुख्यात माने जाने वाले आकाश सिंह को पुलिस रविवार को जांच के दायरे में चल रहे पुराने मामलों से जुड़े कई कथित अपराध स्थलों पर ले गई।
ऑपरेशन के दौरान, सिंह को बनियान और शॉर्ट्स पहने हुए देखा गया, जब पुलिस भारी सुरक्षा के बीच उन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों से ले जा रही थी।
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर हावड़ा पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है. हावड़ा के रंगदार और कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाया. आकाश सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने, रंगदारी गिरोह चलाने और हावड़ा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.
पुलिस ने उसे मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में ले जाकर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन किया. जांच अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह समझना था कि आरोपी ने अपराध की योजना कैसे बनाई, किन लोगों की मदद ली और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया. क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के दौरान शुक्रवार को आकाश सिंह हाफ पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दिया था.

लेकिन पुलिस शनिवार को जब उसे दोबारा घटनास्थलों पर लेकर पहुंची, तब उसके बाल और दाढ़ी कटे हुए थे और वह केवल कच्छा और बनियान में नजर आया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और आरोपी को विभिन्न इलाकों में घुमाकर घटनाओं की जानकारी जुटाई गई. हावड़ा पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी को लेकर पुराने मामलों के घटनास्थलों का दौरा किया और उससे पूछताछ की.
आकाश सिंह पर हावड़ा में जबरन वसूली करने वाले गिरोह को चलाने का आरोप है और उस पर एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने का भी आरोप है।
पुलिस अब उससे जुड़े कई लंबित और पुराने मामलों की फिर से जांच कर रही है, साथ ही उन अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

