झारखंड सरकार ने राज्य के 36 IAS अधिकारियों का तबादला पदस्थापन किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है. पशुपतिनाथ मिश्र को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से ट्रांसफर कर देवघर का डीसी बनाया गया है. उनकी जगह पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन खूंटी के डीसी बनाए गए हैं. इसके अलावा पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत 12 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं. तीन जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं, जबकि 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला, नई नियुक्ति और अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.




सरकारी सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है.आने वाले दिनों में नए अधिकारियों से जिलों और विभागों में कामकाज की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है.
वहीं 2019 बैच के अधिकारी जावेद हुसैन को खूंटी जिले का उपायुक्त बनाया गया है. खूंटी के मौजूदा उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का नया DC नियुक्त किया गया है.
एक एजेंसी के मुताबिक जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के तीन जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 12 IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सरकार ने 2014 बैच के IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया है. इससे पहले वे गढ़वा में ही उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर कार्यरत थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

