शिरडी में भारतीय रक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। यहाँ देश के पहले ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का उद्घाटन किया गया, जो 300 किलोमीटर की मारक क्षमता रखता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NIBE ग्रुप के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह कॉम्प्लेक्स स्वदेशी तोपों, मिसाइलों और ड्रोन सिस्टम का निर्माण करेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरडी में एक बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इसी दौरान भारत के पहले 300 किलोमीटर यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’ को फ्लैग-ऑफ किया गया.

महाराष्ट्र के शिरडी में शनिवार को एक बड़ा इवेंट हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर एक प्राइवेट कंपनी ‘NIBE समूह’ का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स शिरडी में उद्धाटन किया. यहां सबसे बड़ी बात ये रही कि भारत का पहला 300 किलोमीटर तक मार करने वाला रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’ को यहां से रवाना किया गया.

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जो देश अपने खुद के हथियार बनाता है, वो अपनी किस्मत खुद लिखता है. उन्होंने साफ कहा कि भविष्य की लड़ाइयों में जीत उस देश की होगी जिसके पास बेहतर हथियार और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी होगी, न कि उसकी जिसके पास बड़ी सेना होगी. 

शिरडी में खुला नया डिफेंस कॉम्प्लेक्स, 300 KM की रेंज वाले 'सूर्यास्त्र' रॉकेट  सिस्टम की हुई शुरुआत | Suryastra Rocket Launches India's Defense Self  Reliance Shirdi ...

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और वेस्ट एशिया की स्थिति का जिक्र किया और कहा कि इन मामलों में यही दिखा है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि भारत ने उसमें ये क्षमता दिखाई है. उन्होंने कहा कि आज के समय में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता.

राजनाथ सिंह ने बताया कि कभी रक्षा क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर का योगदान ना के बराबर हुआ करता था, जो आज बढ़कर लगभग 25 से 30 प्रतिशत हो चुका है. सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का है. उन्होंने कहा कि यह ‘नया भारत’ है, जहां प्राइवेट कंपनियां सिर्फ नट-बोल्ट की सप्लायर नहीं हैं, बल्कि अत्याधुनिक हथियार खुद डिजाइन और मैन्युफैक्चर कर रही हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ नीति की जमकर तारीफ की. रक्षा मंत्री ने बताया कि शिरडी का यह डिफेंस हब न सिर्फ हमारी सेना को मजबूत करेगा, बल्कि इसके साथ जुड़ने वाले छोटे उद्योगों (MSMEs) और वेंडर्स के जरिए स्थानीय युवाओं को हाई-टेक रोजगार भी देगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m