पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस को तो जैसे मुसीबतें खत्म होने का तो नाम ही नहीं ले रही है और इसी कड़ी में एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी को अब अपने अस्थायी मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ को खाली करने की नोटिस मिली है। ईएम बाईपास के मेट्रोपॉलिटन इलाके में स्थित जिस बहुमंजिली इमारत से पिछले चार वर्षों से पार्टी का संचालन हो रहा था, उसके मालिक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भवन खाली करने को कहा है। मालिक ने लीज खत्म होने और प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

कोलकाता में पार्टी के मौजूदा मुख्यालय वाली बिल्डिंग के मालिक ने TMC नेतृत्व से दो महीने के भीतर जगह खाली करने को कहा है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलकाता में अपने मौजूदा मुख्यालय को लेकर पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जिस बिल्डिंग में TMC का हेडक्वार्टर चल रहा है, उसके मालिक ने पार्टी नेतृत्व से जगह खाली करने को कह दिया है. मालिक ने लीज खत्म होने और प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

जानकारी के मुताबिक, भवन के मालिक और ‘मॉडर्न डेकोरेटर्स’ के प्रमुख मोंटू साहा ने तृणमूल नेतृत्व को मौखिक रूप से दो महीने के भीतर परिसर खाली करने को कहा है। मोंटू साहा ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव में नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भवन के बाहर तोड़फोड़ हुई थी, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया।

सूत्रों के मुताबिक, TMC नेतृत्व ने भी बिल्डिंग मालिक को भरोसा दिलाया है कि पार्टी जल्द ही अपना दफ्तर दूसरी जगह शिफ्ट कर लेगी. तृणमूल कांग्रेस ने मई 2022 में अपना दफ्तर इस किराए की बिल्डिंग में शिफ्ट किया था. उस समय पार्टी के पुराने मुख्यालय में निर्माण कार्य शुरू हुआ था.

यह बिल्डिंग कोलकाता के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के बेहद करीब स्थित है. अब चुनावी हार के बाद मुख्यालय को लेकर सामने आई इस नई परेशानी ने TMC की चुनौतियां और बढ़ा दी हैं. पार्टी अब जल्द ही नए अस्थायी ठिकाने की तलाश में जुट सकती है. इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

टॉपसिया स्थित TMC के असली हेडक्वार्टर को आधुनिक कार्यालय के तौर पर दोबारा विकसित किया जा रहा है. इसी वजह से पार्टी ने अस्थायी तौर पर अपना मुख्यालय दूसरी जगह शिफ्ट किया था. जो कोलकाता के मेट्रोपॉलिटन इलाके में मौजूद एक G+4 बिल्डिंग से संचालित हो रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m