अमेरिका में व्हाइट हाउस परिसर के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप परिसर में ही मौजूद थे. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि शनिवार शाम 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और गोलीबारी शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. गोलीबारी के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी.

व्हाइट हाउस के पास रविवार को एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे. सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर घायल हो गया, जबकि किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है.

 अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास शनिवार (23 मई)  शाम (अमेरिकी समय के अनुसार)  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने सुरक्षा चौकी के पास पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी.  अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि शाम करीब 6 बजे ईस्टर्न टाइम पर संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंचा और अपने बैग से हथियार निकालकर वहां तैनात अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अधिकारियों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गोलीबारी की घटना किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है.

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस की मदद कर रही है. काश पटेल ने कहा कि जांच जारी है और जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा.

घटना के बाद हथियारों से लैस सीक्रेट सर्विस एजेंट व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन इलाके में गश्त करते दिखाई दिए. सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम को भी बंद कर दिया गया. सीक्रेट सर्विस ने पूरे नॉर्थ लॉन को खाली करा लिया. वहीं व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों को तुरंत दौड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर जाने के निर्देश दिए गए.

व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है. न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, खुद को यीशु मसीह समझने वाले इस व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के चेकपॉइंट पर गोलीबारी की, जिसे सीक्रेट सर्विस ने नाकाम कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, नेसिर बेस्ट की उम्र 21 साल है. उसने रिवॉल्वर से कुछ राउंड फायर किए, लेकिन तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m