कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के ‘सुहागी सेक्स रैकेट मामले में एक आरक्षक को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही आधारताल टीआई को नोटिस जारी किया है। एएसपी ने टीआई से स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि इस केस में पुलिस की सांठगांठ की आशंका है। जांच में ये भी सामने आया है कि यह देह व्यापार उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक फैला था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
दरअसल, जबलपुर में 10 जुलाई को सुहागी के सरस्वती कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। छापेमार कार्रवाई के दौरान मकान मालिक निमेष विनोदिया समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तीन ग्राहकों को भी पुलिस ने मौके से पकड़ा था। आरोप है कि निमेष विनोदिया के मकान में 4 साल से सेक्स रैकेट चल रहा था।
ये भी पढ़ें: महिला मजदूर से ठेकेदार ने किया दुष्कर्म, काम के बहाने स्टोर रूम बुलाकर की दरिंदगी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
मामले में प्रथम दृष्टया पुलिस की सांठगांठ की आशंका जताई। जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरक्षक सतीश झारिया की संलिप्तता सामने आई। बताया जा रहा है कि आरक्षक सेक्स रैकेट को संरक्षण देकर आरोपियों से मोटी रकम वसूलता था। वर्दी और पद का रौब दिखाकर उगाही करता था। मामले में एएसपी अनु बेनीवाल ने आधारताल थाने के आरक्षक सतीश झारिया को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आधारताल के टीआई विपिन ताम्रकार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यूपी-महाराष्ट्र से बुलाई जाती थी लड़कियां
देह व्यापार केस की जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र तक फैला था। दूसरे राज्यों से युवतियों को जबलपुर बुलाया जाता था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि आधारताल थाना क्षेत्र में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद महिला थाना के साथ दबिश दी गई।
ये भी पढ़ें: ‘रोती रहीं आदिवासी बेटियां…’, थाने से धक्के देकर निकाले जाने का आरोप, इंसाफ की आस में पहुंचीं पुलिस कमिश्नर के दरबार
संलिप्तता के चलते आरक्षक सस्पेंड
मौके से एक फैमिली के तीन सदस्य और मकान मालिक हो गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही तीन ग्राहकों को भी पकड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उनके कथन से आधारताल के आरक्षक सतीश की संलिप्तता सामने आई। जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आधारताल के टीआई विपिन ताम्रकार को नोटिस कर उनसे जवाब मांगा गया है। फिलहाल इस मामले में विवेचना जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

