सोनू वर्मा ,नूंह।फैमिली कोर्ट नूंह द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए एक फरार आरोपी को तावडू शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-4 तावडू निवासी शहीद पुत्र निसार, जो कि फैमिली कोर्ट नूंह में चल रहे एक मामले (अफसाना बनाम शहीद) में लगातार पेशी से अनुपस्थित चल रहा था, अदालत के कई नोटिस और आदेशों के बावजूद फरार था। अदालत द्वारा 22 अप्रैल 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था।
इसके बाद तावडू शहर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शहीद को पटौदी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

