प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकालेश्वर की आराधना की। उन्होंने भस्म आरती की अनुभूति को दिव्य साक्षात्कार बताया हैं। वहीं मंदिर समिति ने मनोज जोशी का स्वागत किया है।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तड़के होने वाली ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन दिव्य भस्म आरती के दर्शन लाभ लिए। मनोज जोशी ने नंदी हॉल में 2 घंटे तक बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत व सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें: 21 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र और राम का नाम, नवमी पर ऐसे हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार

मनोज जोशी ने दर्शन के बाद भस्म आरती की अनुभूति को दिव्य साक्षात्कार बताया और कहा कि बाबा महाकाल सबका कल्याण करें, देश के युवाओं को शक्ति प्रदान करें, जिससे वह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m