Adani Group Bengal Investment: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और बीजेपी सरकार बनने के बाद अब राज्य का कायापलट शुरू हो गया है। इसी के तहत ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल के दौरान उद्यमियों से महरूम बंगाल में निवेश लाने की कोशिश सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) कर रही है। अब बंगाल में अडानी की एंट्री (Adani entry in Bengal) होने जा रही है। अडानी ग्रुप बंगाल में बड़ा निवेश करने जा रही है। अडानी ग्रुप ने बंगाल में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इसमें हुगली नदी (Hooghly River) के नीचे अंडर-रिवर टनल बनाने की भी बात शामिल हैं। साथ ही पावर सेक्टर में भी बड़ा निवेश करेगी।

पश्चिम बंगाल बड़े स्तर पर निवेश के लिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी खुद देश के कॉपार्रेट घरानों से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी मंशा बंगाल की पहचान एक ‘बिजनेस-फ्रेंडली’ राज्य के रूप में करने की है।

वहीं देश के दिग्गज कारोबारी और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की तैयारी बंगाल में पांव पसारने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। ग्रुप की दिलचस्पी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में है, जिसमें हुगली नदी के नीचे बनने वाली सुरंग भी शामिल है। साथ ही, ग्रुप राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक पारदर्शी पॉलिसी फ्रेमवर्क की भी मांग कर रहा है।

कोलकाता में ट्रैफिक की बहुत समस्या रहती है। इसके चलते अडानी ग्रुप कोलकाता शहर को सीधे नेशनल हाइवे से जोड़ने और भारी मालवाहक वाहनों को बिना जाम के निकालने के लिए हुगली नदी के नीचे अंडर-रिवर प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता है।

पावर सेक्टर में भी निवेश की तैयारी

बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ ही पावर सेक्टर में भी भारी निवेश की तैयारी अडानी ग्रुप कर रहा है। उनका मानना है कि इस सेक्टर में निजी कंपनियों के आने से प्रतियोगिता बढ़ेगी, जिससे बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा, अडानी ग्रुप पहले ही कह चुका है कि वह राज्य में गहरे समुद्र वाले पोर्ट (डीप-सी पोर्ट) के मौके पर भी विचार करेगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m