सोहराब आलम/अविनाश श्रीवास्तव। बिहार समेत देशभर में कल शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा। मुहर्रम के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत की याद में शोक, प्रार्थना और रोजे के रूप में मनाते हैं। इस दिन देश भर में ताजिया का जुलूस निकाला जाता है। प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का पर्व संपन्न हो इसके लिए रोहतास और मोतिहारी समेत कई जिलों में जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और सड़क पर भ्रमण किया।
रोहतास में डीएम और एसपी ने किया भ्रमण
रोहतास के बिक्रमगंज में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की हुई, इसके साथ ही डीएम दीपक कुमार मिश्रा तथा एसपी रौशन कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण जगहो की जांच की गई। डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण व्यवस्थित तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकले। इसकी पूरी व्यवस्था किया गया है। कहीं से कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अभी से ही सभी मुकम्मल एहतियात बरते जा रहे हैं।
जूलूस के दौरान होगी वीडियोग्राफी
डीएम ने बताया कि सभी जगह दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। रोहतास के एसपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कहीं से कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मोहर्रम के जुलूस के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
मोतिहारी में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
मोतिहारी में भी जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए फ्लैग मार्च निकाला और शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल बाइक और अन्य वाहनों से शहर के सड़को से लेकर संवेदनशील मोहल्लों का भृमण किया, जिसमें डीएम एसपी खुद मौजूद थे।
चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती
इस मौके पर डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि, पूरे जिले में लगभग 2 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं और असमाजिक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से डीजे नहीं बजाने और धारदार हथियार नहीं भाजने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- राजगीर कांड के पीड़ित परिवार से मिले जमुई सांसद अरुण भारती, बोले- जल्द गंजपुर आएंगे चिराग पासवान

