कुमार इंदर, जबलपुर। रट्टा गांव में कई सालों से शासकीय जमीन पर कब्जा कर बैठे दबंग से आज करीब 5 एकड़ शासकीय भूमि को बल पूर्वक मुक्त कराया गया। आरोप है कि गांव में कथित दबंग दमाहे परिवार द्वारा गिट्टी मुरूम और रेत के अवैध खनन करके धमक बनाते हुए अक्सर विवाद में रहते थे।
READ MORE: ‘अतिथि ऐप’ से होगी डिजिटल चेकिंग: होटल में कमरा लेने से पहले पहचान की जांच, बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली
आपको बता दे कि भरवेली थाना अंतर्गत आने वाले रट्टा गांव में अवैध उत्खनन और दबंगता के लिए जाना जाने वाला दमाहे परिवार खूब सुर्खियों में था। ग्रामीणों का आरोप है कि दमाहे परिवार के लोगों के द्वारा आये दिन ग्रामीणों से मारपीट और विवाद करके दबंगई की जाती थी। जिसके चलते 28 सितंबर को दमाहे परिवार के द्वारा एक व्यक्ति से पिटाई के बाद गांव में बवाल मच गया था, जिसमें सरपंच समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए थे।
READ MORE: बालाघाट में आवारा कुत्तों का आतंक, पतंग उठाने गए बच्चे पर किया हमला, दहशत में लोग
घटना के बाद दमाहे परिवार प्रशासन के निशाने पर दिखाई दे रहा था और आखिरकार ग्रामीणों की शिकायत पर आज प्रशासन दल बल के साथ रट्टा गांव पहुंचा और सालों से दमाहे परिवार द्वारा कब्जा किए गए जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं दमाहे परिवार की अन्य कार्यप्रणाली को भी प्रशासन खंगाल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

