प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। शनिवार देर रात्रि 10:00 बजे हेमंत एडवोकेट अपनी क्रेटा कार से मॉडल टाउन जा रहे थे। तभी पीछे से झौंगा गाड़ी मैं बैठे बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर जानलेवा हमला कर दिया।।


पहले हेमंत वकील के साथ मारपीट की उनको पिस्टल दिखाई।उनको लाठी डंडे से मारकर अधमरा कर दिया।जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है।
जिसके बाद हेमंत एडवोकेट को पानीपत के सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया फिलहाल उनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

वही इस मामले को लेकर वकीलों में काफी रोष है। इस मामले को लेकर पानीपत बार एसोसिएशन के तमाम वकील आज एसपी और विधायक से मिलेंगे।