कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में जन्मदिन की खुशी में बंदूक से हवाई फायरिंग करना,बर्थडे बॉय और उसके ताऊ को भारी पड़ गया,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है और अब उसका लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE: जंगल के बीच अवैध शराब का खेल: बैकवाटर में नाव से पहुंची पुलिस, 80 ड्रमों में भरा 3000 लीटर महुआ लहान जब्त
दरअसल मामला मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव का है। यहां रोहित जाटव के जन्मदिन पर घर में पार्टी रखी गई थी। पार्टी में रोहित के ताऊ हरचरण जाटव भी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे थे। ताऊ के हाथ में बंदूक देखकर रोहित जोश में आ गया। उसने बंदूक अपने हाथ में ली और घर की छत पर पहुंचकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
READ MORE: इंदौर में ट्रिपल तलाक के लिए पत्नी की पिटाई, शौहर ने पीट- पीटकर किया मजबूर, FIR दर्ज
वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो मोहना थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित और उसके ताऊ हरचरण को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई कर रही है। जन्मदिन की खुशी में की गई कुछ सेकंड की हर्ष फायरिंग अब कानूनी कार्रवाई में बदल गई। पुलिस ने साफ किया है कि लाइसेंसी हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग गंभीर लापरवाही है। एक गोली किसी की जान ले सकती है,इसलिए खुशी के मौके पर हथियार चलाने से बचना ही समझदारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



