इमरान खान, खंडवा। जिले की मांधाता पुलिस ने ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को डुकिया और जिल्हार के जंगल किनारे पुलिस नाव के जरिए पहुंची और पुलिस टीम ने तीन अवैध अड्डों पर दबिश दी और करीब तीन हजार लीटर महुआ लहान बरामद किया। पुलिस को मौके से प्लास्टिक और लोहे के 70 से 80 छोटे-बड़े ड्रमों में रखा यह महुआ लहान मिली। जब्त लहान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

नर्मदा नदी के इस बैक वाटर के जंगलों तक के बीच बने इन अड्डों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को नाव का सहारा लेना पड़ा, क्योंकि ये जंगल और बैक वाटर क्षेत्र में संचालित थे। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डुकिया जिल्हार क्षेत्र में बैक वाटर के किनारे जंगल में कच्ची महुआ शराब तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान लगातार हादसों पर उठे सवाल, 18 महीने में 44 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत का कांग्रेस ने लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा पत्र

ग्रामीण एएसपी गजेंद्र सिंह ने बताया कि 3600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई है। जिसकी बाजार में कीमत 5 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को अवैध शराब से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि नए तरीके के हथकड़ों पर भी पुलिस की नजर है। आने वाले समय में भी ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m