इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पिछले 18 महीनों में अलग-अलग घाटों पर 44 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत का कांग्रेस ने आरोप लगाए है । वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। जबकि कलेक्टर का कहना है कि कई श्रद्वालु सुरक्षा घेरा तोड़कर गहरे पानी में स्नान करने जाते हैं, जिसकी वजह से हादसे होते हैं। होमगार्ड के जवानों को नर्मदा के घाटों पर तैनात किया गया है।

READ MORE: छात्रावास में पढ़ाई के बजाय छात्राओं से कराया जा रहा घरेलू काम: अधीक्षिका पर गंभीर आरोप, परिजनों ने जताई नाराजगी 

ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के डूबने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 18 महीनों में ओंकारेश्वर के अलग-अलग घाटों पर कई  श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें ब्रह्मपुरी घाट पर हुई हैं। अगस्त 2026 में भी 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत  हुई है। जबकि, रविवार को भी उत्तराखंड के श्रद्धालु गोविंद रामचंद्र सैनी की भी डूबने से मौत हो गई, जबकि परिजन ने यहां के अस्पताल प्रबंधन पर भी सही समय पर उपचार नहीं करने के आरोप लगाए।

READ MORE: ‘सस्ते-महंगे’ फल को लेकर खूनी जंग: चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, 5 गिरफ्तार

 इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पत्र सौंपकर लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ब्रह्मपुरी घाट को बेहद संवेदनशील बताते हुए यहां रेड जोन घोषित करने और स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। साथ ही प्रमुख घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा रेलिंग लगाने की बात कही है। घाटों पर 24 घंटे प्रशिक्षित गोताखोर, पुलिस और SDRF के जवानों की स्थायी तैनाती की मांग की है। इसके अलावा बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग और आधुनिक निगरानी तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। प्रमुख घाटों पर सिर्फ 16 जवानों की तैनाती और सीमित संसाधनों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कलेक्टर ऋषव गुप्ता की ओर से अपील की गई है कि ओंकारेश्वर में चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें। गहरे पानी में स्नान करने न जाएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m