शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को छात्राएं गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारियों और अभिभावकों के साथ ट्राइबल विभाग के कार्यालय पहुंचीं और छात्रावास अधीक्षिका संगीता नामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
READ MORE: ‘सस्ते-महंगे’ फल को लेकर खूनी जंग: चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, 5 गिरफ्तार
छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल देने के बजाय घरेलू कामों में लगाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, छात्राओं से झाड़ू-पोछा कराने के अलावा अधीक्षिका के घर से जुड़े अन्य काम भी करवाए जाते हैं। छात्राओं का कहना है कि वे छात्रावास में शिक्षा और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद से रहती हैं, लेकिन उनसे इस तरह के काम कराए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शिकायतकर्ताओं ने छात्रावास में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। छात्राओं के मुताबिक उन्हें कई बार नाश्ते में खिचड़ी दी जाती है और भोजन पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है। छात्राओं ने भोजन व्यवस्था सहित छात्रावास की अन्य सुविधाओं की जांच कराने की मांग की।
READ MORE: सत्ता के लिए विपक्ष का UCC होगा चुनावी हथियार: MP में यूसीसी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस चलाएगी बड़ा अभियान
छात्राओं के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रावास भेजा है, घरेलू काम करने के लिए नहीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


