अमेरिका के राष्ट्रपति टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बने रहते है. अभी हाल ही में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर बयानबाजी की है. बयानबाजी भी ऐसा रहा कि इटली की पीएम ने जमकर जवाबी हमला ट्रम्प पर दिया. हालांकि, उनके लिए यह पहली बार नहीं है. अब उन्होंने यूके के पीएम कीर स्टारमर के बारे में ऐसा कह दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपने पद से इस्तीफा देंगे. वो दो बहुत अहम मुद्दों खासकर इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह नाकाम रहे.’

अमेरिकी राष्ट्रपति की यही एक एक्स्ट्रा खासियत है कि अपने देश की राजनीति के अलावा अन्य देश में क्या होना चाहिए, इसमें खास दिलचस्पी रखते हैं.

ट्रंप अपने सहयोगियों को लेकर इस तरह के बयान क्यों देते रहते है, ये बात शायद ही कोई बता पाए. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप अपने सहयोगी देशों और नेताओं को अपने बयानों के जरिए घेरने की कोशिश करते रहे हैं. शायद उन्हें पता ही नहीं चलता कि वह क्या बोल रहे है और किसे बोल रहे है. फिर चाहे उनके सामने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी से जुड़ी बात हो या फिर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर को लेकर बात हो.

यूके के पीएम कीर स्टारमर अब उन्होंने कहा है कि यूके पीएम पद से इस्तीफा देंगे. वो दो बहुत अहम मुद्दों खासकर इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह नाकाम रहे. हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं.

अगर हाल के दिनों को देखा जाए तो ट्रंप और स्टारमर के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. ट्रंप ने हाल के महीनों में यूके के पीएम की आलोचना की है. ट्रंप ने कहा था कि यूके ने अमेरिकी सेना को ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करने से रोकने के बाद दोनों देशों को ऐतिहासिक रूप से करीबी रिश्तों को बर्बाद करने में मदद की थी.

ट्रंप और स्टारमर के बीच तनाव का एक यह भी कारण हो सकता है कि स्टार्मर ने ईरान में पूरी सभ्यता को नष्ट करने की ट्रंप की धमकी की कड़ी निंदा की थी और खुले तौर पर कहा था कि वह ट्रंप के ऐसे बयानों से तंग आ चुके हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m