आगरा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आगरा में एक पोस्टर चर्चा में है. शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर योगी यूथ ब्रिगेड ने यह पोस्टर लगाया है. पोस्टर में विपक्षी नेताओं को गद्दार बताया गया है. इसके साथ ही दोबारा योगी सरकार बनने की उम्मीद की गई है.
इसे भी पढ़ें- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान
पोस्टर में क्या लिखा है?
पोस्टर पर साफ नारा है- ‘सत्ताईस में फिर सन्यासी’. साथ में लिखा है ‘मिशन 2027-फिर एक बार योगी सरकार’. संगठन ने कहा है कि भाजपा की सरकार फिर बनेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हवन-पूजन वाली तस्वीर भी लगी है.
विपक्षी नेताओं की तस्वीरों पर लिखा ‘गद्दार’
पोस्टर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, चंद्रशेखर आजाद, ममता बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीरें हैं. इनके साथ ‘देश के गद्दार और जिन्ना के एजेंट’ जैसे शब्द लिखे गए हैं. एक नारा और है- ‘जो हिंदू हित की बात करेगा, वही प्रदेश में राज करेगा.’
संगठन के पदाधिकारी भी शामिल
पोस्टर पर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की तस्वीर है. वे तेजोमहालय मामले से जुड़े हैं. उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष दुर्गेश रावत, हरिशंकर चौहान और महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति की तस्वीरें भी दिख रही हैं.
इसे भी पढ़ें- यूपी BJP में बड़ा बदलाव: नए हाथों में सोशल मीडिया-IT सेल की कमान, देखें अपने जिले के संयोजकों की पूरी सूची
राजनीतिक विवाद की आशंका
चुनाव से पहले इस पोस्टर की भाषा पर सवाल उठ सकते हैं. विपक्षी दल इस पर आपत्ति जता सकते हैं. राजपुर चुंगी क्षेत्र में लगा यह पोस्टर सियासत को गर्मा सकता है. स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है.

