गुजरात के अहमदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गोमतीपुर पुलिस थाने में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ यौन शोषण, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर गुजरात के पाटण निवासी आरोपी माजिद खान पठान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) दीप पटेल के अनुसार, आरोपी माजिद खान पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। आरोपी ने महिला कांस्टेबल को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने निवेश पर अधिक ब्याज का लालच देकर पीड़िता से ₹17 लाख की ठगी भी की।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी माजिद पीड़िता पर लगातार मुस्लिम धर्म अपनाने और अपनी सरकारी नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। वह हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। जब महिला कांस्टेबल ने आरोपी की मंशा समझकर उससे दूरी बनानी चाही, तो माजिद ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। एक बार साथ न घूमने पर आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर पीड़िता का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। गोमतीपुर थाना पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



