गुजरात के अहमदाबाद और सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने के बाद राज्यभर के सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। अदालत प्रशासन को मिले एक अज्ञात ईमेल में यह खौफनाक दावा किया गया कि अहमदाबाद और सूरत की सभी अदालतों में घातक विस्फोटकर पदार्थ RDX लगा दिया गया है।

धमकी भरे संदेश की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता (BDDS), और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहमदाबाद के घी कांटा स्थित महानगर न्यायालय, लाल दरवाजा स्थित सत्र न्यायालय और गुजरात हाई कोर्ट परिसर को तत्काल प्रभाव से खाली करा लिया गया। अदालतों में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और याचिकाकर्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें अदालतों की प्रत्येक इमारत, कमरों, पार्किंग एरिया और आसपास के पूरे इलाके की सघन जांच कर रही हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम टीम की मदद ली है। फिलहाल पूरे इलाके में कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें