वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को अपने गृह राज्य गुजरात के वडोदरा में एक अनोखे और नए अंदाज में नजर आएंगे। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) के पवेलियन में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की थीम ‘नमो फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। इस मेगा इवेंट के जरिए पीएम मोदी युवाओं, विशेषकर Gen Z (नई पीढ़ी) के बीच पहुंचकर विकास, विरासत और विकसित भारत के संकल्प पर सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
QR कोड और बुक माय शो से मिलेगी एंट्री
सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के समन्वय से बना यह कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। देश में पहली बार पीएम मोदी के किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डिजिटल एंट्री दी जाएगी। प्रतिभागी ‘बुक माय शो’ पर प्री-रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त QR कोड के जरिए ही परिसर में प्रवेश पा सकेंगे।
इवेंट की प्रमुख बातें:
- Gen Z की भारी मौजूदगी: कार्यक्रम की 60 प्रतिशत सीटें युवाओं, छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए आरक्षित की गई हैं। इसमें कुल 35 संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
- 35 हजार करोड़ की सौगात: पीएम मोदी 19 अलग-अलग विभागों से जुड़ी 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
- प्री-इवेंट्स का आयोजन: 6 सितंबर को साइक्लोथॉन, 7 सितंबर को एमएसयू से सुरसागर झील तक पदयात्रा और प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अभेद्य सुरक्षा घेरा और लाइव स्ट्रीमिंग
यूनिवर्सिटी पवेलियन में सीमित जगह के कारण लगभग 10,000 लोग ही ऑन-ग्राउंड मौजूद रहेंगे, जबकि बाकी लोगों के लिए इसका लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारण किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से 13 IPS अधिकारी, 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और 2,000 जवान तैनात रहेंगे। SPG प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट से लेकर MSU पवेलियन तक का पूरा रूट पूरी तरह सैनिटाइज और हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील रहेगा।
Gen Z के मुद्दों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह कार्यक्रम न सिर्फ विपक्ष के हमलों का करारा जवाब देगा, बल्कि देश के युवाओं को 2047 के विकसित भारत के रोडमैप से भी जोड़ेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



