Ahmedabad Plane Crash: हाल ही में हुए विमान हादसे से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वालों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में उदयपुर के जाने-माने स्वर्ण शिल्पकार और 100 से अधिक विश्व रिकॉर्डधारी डॉ. इकबाल सक्का ने एक अनोखी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने 24 कैरेट शुद्ध सोने से दुनिया का सबसे छोटा बोइंग विमान तैयार किया है, जिसे उन्होंने ‘बोइंग 787’ नाम दिया है।

2 मिलीमीटर लंबा, 100 मिलीग्राम वजनी विमान
डॉ. सक्का द्वारा तैयार यह विमान मात्र 2 मिलीमीटर लंबा है और वज़न 100 मिलीग्राम है। इसे केवल लेंस की सहायता से देखा जा सकता है। इस अत्यंत सूक्ष्म विमान को तैयार करने में उन्हें तीन दिन का समय लगा। उनका यह स्वर्ण विमान तकनीकी दक्षता के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।
सरकार को लिखा पत्र
डॉ. सक्का ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर इस विमान को नीलाम करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि नीलामी से प्राप्त राशि से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक यात्री के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया जाए। उनका मानना है कि यह श्रद्धांजलि केवल संवेदना तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम बन सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
