सऊदी अरब में बदलती सुरक्षा स्थिति के बीच एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को लेकर अहम फैसले किए हैं. Air India और Air India Express ने रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक और जेद्दा की उड़ानें 31 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं. इसमें एलिजिबल पैसेंजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग ऑप्शन और कैंसलेशन पर पूरा रिफंड दिया जाएगा.
बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बीच इंडिगो और अकासा एअर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब में रियाद और दम्माम के लिए फ्लाइट्स पर रोक 7 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी है. वहीं, इंडिगो ने भी सऊदी अरब के कई शहरों के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं. Akasa Air ने जेद्दा और रियाद के लिए उड़ानों पर रोक की अवधि बढ़ा दी है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 24 अक्टूबर को या उससे पहले रियाद और दम्माम सेक्टर के लिए बुकिंग की थी, और जिनकी ओरिजिनल यात्रा की तारीख 7 नवंबर तक थी, वे सऊदी अरब या बहरीन और भारत में किसी भी चालू एयर इंडिया एक्सप्रेस स्टेशन के लिए एक बार की कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग का फायदा उठा सकते हैं.
एयरलाइंस ने कहा कि उनकी टीमें अपने कॉन्टैक्ट सेंटर और शहर के बुकिंग ऑफिस के जरिए यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड रिक्वेस्ट में मदद करेंगी. इसमें एलिजिबल पैसेंजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री रीबुकिंग ऑप्शन और कैंसलेशन पर पूरा रिफंड दिया जाएगा.
अकासा एयर ने 23 अक्टूबर को घोषणा की थी कि उसने जेद्दा के लिए उड़ानों का सस्पेंशन 10 नवंबर तक और रियाद के लिए 30 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

