ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध जताने के लिए एक अनोखा प्रदर्शन किया गया है. तेहरान में एक बिलबोर्ड के ऊपर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की असली जैसी दिखने वाली तस्वीर को नकली जेल सेल में रखा गया है. यह प्रदर्शन दक्षिणी ईरान में पिछले महीने एक शादी समारोह पर हुए घातक हमले को लेकर अमेरिका के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से किया गया है.

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर नए हमलों की तैयारी की खबरों के बीच तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने वाला एक अनोखा इंस्टॉलेशन लगाया गया है.

ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया है. यहां एक बड़े होर्डिंग के ऊपर बनाई गई नकली जेल की कोठरी में इसमें ट्रंप का मास्क पहने एक कलाकार को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया.

यह इंस्टॉलेशन तेहरान के व्यस्त परिवहन केंद्रों में से एक ताजरीश स्क्वायर के ऊपर लगाया गया है. इसमें ट्रंप का मुखौटा और विग पहने एक व्यक्ति को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है. नकली जेल की कोठरी में बिस्तर, शौचालय और सिंक भी बनाए गए हैं.

उत्तरी तेहरान के पॉश इलाके तजरीश स्क्वायर में हवा में कई मंजिल ऊपर एक लोहे का कटघरा (जेल की सेल) लटकाया गया है, जिसके अंदर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भेष धरे एक कलाकार कैद है.

वह कलाकार लगातार उस छोटी सी जेल में टहलता रहता है, लोहे की सलाखों को पकड़ता है और कभी-कभी उदास होकर साधारण से बिस्तर पर बैठ जाता है. ईरानी मीडिया के अनुसार, यह लाइव डिस्प्ले दिन-रात (24/7) लगातार चालू रहने के लिए डिजाइन किया गया है.

इस अनोखी झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. राहगीर रुककर अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m