Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 अक्टूबर 2026) की खबरों में Jio IPO ने एक साथ ध्वस्त किए 12 रिकॉर्ड; 4 साल बाद अचानक दिल्ली PHQ पहुंचे गृह मंत्री शाह; फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा; मोदी सरकार ने सीएम विजय की तारीफ की प्रमुख रहा.  

1. Jio IPO ने एक साथ ध्वस्त किए 12 रिकॉर्ड

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने इतिहास रच दिया है. जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को 7.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां (bids) मिल चुकी है. 23 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुए इस IPO ने भारत के प्राइमरी मार्केट में डिमांड का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

पढ़े पूरी खबर……

2. 4 साल बाद अचानक दिल्ली PHQ पहुंचे गृह मंत्री शाह; 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर राजधानी की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की. चार साल से अधिक समय बाद हुए इस दौरे में पुलिस की कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा हुई.

पढ़े पूरी खबर……

3. फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर मुद्दे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर राजनीतिक बहस तेज होने की पूरी संभावना है. शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है और इससे दुनिया का ध्यान इस ओर जाता है.

पढ़े पूरी खबर……

4. मोदी सरकार ने सीएम विजय की तारीफ की

 मोदी सरकार ने तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ की है। मोदी सरकार ने सीएम विजय के लिए गए एक बड़े फैसले के बाद उनकी प्रशंसा की है. तमिलनाडु की विजय सरकार ने चेन्नई में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट रेट को 29 प्रतिशत से घटाकर 16 प्रतिशत कर दिया है. जबकि राज्य के अन्य सभी हवाई अड्डों पर इसे घटाकर मात्र एक प्रतिशत कर दिया है.

पढ़े पूरी खबर……

5. ट्रम्प का बड़ा दावा: 250% टैरिफ की धमकी से रुकी भारत-पाकिस्तान की जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के लिए दोनों देशों को 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी. फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के साथ कारोबार बंद होने के डर से दोनों देशों ने गोलीबारी रोक दी.

पढ़े पूरी खबर……

कल की और भी कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ विदेशी मुद्रा जब्त: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है. दोनों यात्री मलेशिया के कुआलालंपुर जाने की तैयारी कर रहे थे. दोनों के पास बरामद विदेशी मुद्रा का मूल्य लगभग 1.56 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

पढ़े पूरी खबर……

नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी को गाली दीः झूठी पार्टी बताया: मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा आपत्तिजनक बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में हैं. नसीरुद्दीन शाह बीजेपी पर लगातार आरोप और विलादित टिप्पणी कर रहे हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने भाजपा पर विवादिय बयान दिया है. नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी को गाली दी है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m