Zurich-Delhi Air India Flight: एक बार फिर एअर इंडिया का पायलट का नशे में टल्ली होकर फ्लाइट उड़ाने का मामला सामने आया है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट का पायलट नशे में (Air India drunk pilot) ही विमान उड़ाने पहुंच गया। हालांकि कंपलसरी टेस्ट में में एअर इंडिया के नशेरी पायलट का भांडा फूट गया। इसके बाद उसे स्विट्जरलैंड में ही फ्लाइट उडाने से रोक दिया गया और सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला 6 सितंबर का है। टेकऑफ से पहले ग्राउंड स्टाफ को पायलट से शराब की स्मेल आई थी। उन्होंने अफसरों को उसकी सूचना दी। जिसके बाद पायलट को विमान से उतार दिया गया। उसे उसी फ्लाइट से भारत भेजा गया था। जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा।
मामले में एयर इंडिया ने कहा कि एयर इंडिया की सुरक्षा, नियमों या प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐला होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी क्रू मेंबर्स को उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एयर इंडिया समय-समय पर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाती है।
पहले भी आ चुके हैं मामले
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट भी नशे में थाः एअर इंडिया के पायलटों का शराब पीकर फ्लाइट उड़ाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर पायलट का ड्रग टेस्ट 2 बार पॉजिटिव आया था। फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 300 फीट नीचे आ गई थी। विमान में 145 लोग सवार थे। इनमें 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे।
कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का पायलट नशे में टल्ली मिला थाः वहीं जनवरी 2026 में कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट (Vancouver Airport) पर एअर इंडिया का पायलट नशे में टल्ली होकर प्लेन उड़ाने पहुंच गया था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मुंह से शराब की गंध आने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया था। जांच पूरी होने तक संबंधित पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


