All Air India Pilots Will be Drug Tested: एअर इंडिया के सभी पायलटों की ड्रग जांच होगी। Phuket-Delhi घटना के बाद एअर इंडिया ने ये बड़ा फैसला लिया है। ‘गांजा कांड’ के बाद एअर इंडिया ने ग्रुप के सभी पायलटों की अनिवार्य स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। गुरुग्राम अकादमी, फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर और बेस लोकेशन पर स्क्रीनिंग होगी।

इस आदेश पर Air India ने कहा कि वह पहले से ही DGCA के सभी नियमों का पालन करती है।अब कंपनी ने सुरक्षा के लिए नियमों से आगे बढ़कर सभी पायलटों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि इस कदम का मकसद यात्रियों की सुरक्षा और Air India पर लोगों का भरोसा बनाए रखना है।

एयर इंडिया ने गुरुवार (13 अगस्त) को कहा कि उड़ान भरने से पहले सभी पायलटों की नशीले पदार्थों के सेवन की जांच की जाएगी। यह कदम पिछले हफ़्ते फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट के पायलट-इन-कमांड के मारिजुआना टेस्ट में पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उठाया गया है; उस फ़्लाइट की ऊंचाई अचानक कम हो गई थी। 4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट में हुई घटना के बाद, केंद्र सरकार ने एयर इंडिया से कहा है कि वह अपनी ऑपरेशनल निगरानी को मज़बूत करे और सुरक्षा सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी ले। साथ ही, सरकार ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) को एविएशन कर्मचारियों के ड्रग टेस्ट से जुड़े नियमों को तुरंत सख़्त करने का निर्देश दिया है।

क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

बता दें कि 4 अगस्त 2026 को दिल्ली-फुकेट की उड़ान संख्या एआई2379 में टर्बुलेंस हुआ था। सूत्रों ने बताया कि फुकेट से दिल्ली लौटते समय विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इसी दौरान मुख्य पायलट के कॉकपिट के फर्श पर पड़े होने की बात सामने आई थी। इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए थे। दावा किया गया कि पायलट ने गांजा पिया थाृ। इसको लेकर खुद क्रू मेंबर ने खुद इसकी शिकायत की थी। वहीं पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। यह नतीजा तब आया जब पायलट के पहुंचने पर किए गए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट की रिपोर्ट “नॉन-नेगेटिव” आई और फिर प्रक्रिया के अनुसार अधिकारियों ने कन्फर्मेटरी टेस्ट किया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई।

यह रिपोर्ट तब आई है जब भारत के एविएशन सेक्रेटरी समीर सिन्हा ने एयर इंडिया के निवर्तमान CEO कैंपबेल विल्सन को एक मीटिंग के लिए बुलाया था, जिसमें DGCA और AAIB के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन से कहा कि वे हर तरह से ऑपरेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m