Technology Desk: अगर आप Airtel का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपने 598 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का नाम जरूर देखा होगा। पहली नजर में यह प्लान महंगा लग सकता है, क्योंकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर इस प्लान की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है ?
दरअसल, इस प्लान की असली खासियत सिर्फ डेटा और कॉलिंग नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। अगर आप मोबाइल पर Netflix, JioHotstar और दूसरे एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत कम कर सकता है।
28 दिन के लिए क्या-क्या मिलेगा?
- Airtel के 598 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डेटा दिया जाता है।
- यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर को कुल 56GB डेटा मिलता है।
- जिन इलाकों में Airtel की 5G सेवा उपलब्ध है, वहां पात्र यूजर्स को 300GB तक 5G डेटा का भी फायदा मिलता है।

प्लान की सबसे बड़ी ताकत हैं OTT बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है।
यूजर्स को मिलता है
- 1 महीने का Netflix Basic
- 1 महीने का JioHotstar Basic
- 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play
- ZEE5 Premium का एक्सेस
अगर कोई यूजर इन सभी प्लेटफॉर्म का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेता है, तो उस पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में यह प्लान एक ही रिचार्ज में कई एंटरटेनमेंट सेवाएं उपलब्ध कराता है।
OTT बेनिफिट्स कैसे मिलेंगे ?
इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए Airtel Thanks App का इस्तेमाल करना होगा।
Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने Netflix, JioHotstar, ZEE5 Premium और अन्य बेनिफिट्स को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
क्या सिर्फ कॉलिंग करने वालों के लिए सही है यह प्लान ?
अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट तक सीमित है, तो Airtel के कई दूसरे प्लान कम कीमत में उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप रोजाना OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज, फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स या अन्य वीडियो कंटेंट देखते हैं, तो यह प्लान एक ऑल-इन-वन विकल्प बन सकता है।
कहां से करा सकते हैं रिचार्ज ?
Airtel का 598 रुपये वाला प्रीपेड प्लान देशभर में उपलब्ध है। यूजर्स इसे Airtel Thanks App, Airtel की आधिकारिक वेबसाइट या किसी भी भरोसेमंद रिचार्ज प्लेटफॉर्म से एक्टिवेट कर सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


